Wednesday, May 17, 2017

मुर्गा जाली से बनाये ढेर सारी गोलियां

मुर्गा जाली से बनाये ढेर सारी गोलियां 


धिकतर लोग यह पूछते हैं इतनी ढेर गोलियां कैसे बनेंगी ?
बीजों को क्ले में मिलाकर रोट बनाकर छोटे छोटे टुकड़े काटना 
हम प्राय : बीज गोलियां रोज बनाते है। इसे हम सीड बॉल  योगा  कहते हैं। इस से एक तो हमारा समय पास होता है साथ में व्यायाम हो जाता है और बहुत सी गोलियां इकठ्ठी हो जाती हैं। सीड बाल योगा  घर में टीवी देखते भी हो जाता है। असल में बिना जुताई की खेती और हमारे पर्यावरण की समृधि के लिए सीड बॉल्स का बहुत बड़ा योगदान है।


गोलियों को तेजी से और अधिक मात्रा में बनाने के लिए हम क्ले मिट्टी में बीजो को मिला कर उसे आटे  की तरह गूथ लेते हैं फिर उसके मोटे मोटे रोट बनाकर उन्हें मुर्गा जाली से छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं। इन टुकड़ों को एक तगाड़ी में डाल कर गोल गोल घुमा कर गोल कर लिया जाता है।

टुकड़ों को तगाड़ी में डाल कर गोल गोल बना लिया जाता है। 
फिर जब ये गोलियां अच्छे से सूख जाती हैं इन्हे खेतों में बिखरा दिया जाता है ऊगने से पहले तक ये चूहों /चिड़ियों से सुरक्षित रहती हैं बरसात आने पर बीज जो जमीन के ऊपर से उगते हैं बहुत ताकतवर होते हैं इनमे कीड़े नहीं लगते हैं।  क्ले जो असंख्य खेत को उर्वरता प्रदान करने वाले सूक्ष्म जीवाणुओं का समूह रहती है खेत  में जैविक खाद  बना देती है।  इस से अच्छा कोई खाद नहीं होता है।

इस प्रकार बिना जुताई करे बिना मानव निर्मित खाद और यूरिया के सबसे उत्तम खेती हो जाती है।  आज कल GM और जीवा अमृत की बहुत बात होती है जिसकी कोई जरूरत नहीं है। जुताई करके पहले खेत कीजैविक उत्तम खाद को बहा देना फिर बाहर से GM ,जैविक और जीवा अमृत डालना कुल मिला कर मूर्खतापूर्ण काम है इस से बचने की जरूरत है।

No comments: