Tuesday, November 25, 2014

जैव-संरक्षित खेती ( Climate smart Farming)

सुबबूल के पेड़ों के नीचे गेंहूँ की खेती

सुबबूल एक दलहन जाती का पेड़ है जिसकी पत्तियां हाई प्रोटीन वाले चारे के रूप में उपयोग में आती है हर दुधारू पशु इनकी पत्तियों को चाव से खाता है। इसकी लकड़ियाँ  जलाऊ ,इमारती और कागज बनाने के काम में आती हैं। इस पेड़ को खेतों में लगाने से मात्र लकड़ियों से एक लाख रु /प्रति एकड़ की अतिरिक्त आमदनी होती है. पशु चारे और इसके नीचे अनाज ल
गाने का लाभ अतिरिक्त है। यह पेड़ अपने साथ अनेक जैवविविधताओं को संरक्षित करता है ,दलहन जाती का होने के कारण अपनी छाया के छेत्र में लगातार नत्रजन सप्लाई करता है , फसलों पर लगने वाले कीड़ों से फसल को बचाता  है ,खरपतवारों को नियंत्रित करता है ,बरसात के पानी को जमीन में सोख लेता है ,बादलों को आकर्षित कर बरसात करवाने  में सहायता करता है ,ग्रीन हॉउस गैस को सोख कर जैविक खाद में तब्दील करता है , ग्लोबल वार्मिंग को थामने  में सहयोग करता है ,जलवायु परिवर्तन को कम करता है। 
इसके रहने से जुताई खाद ,और दवाइयों की कोई जरुरत नहीं रहती है इसलिए भूमि ,जैव विविधताओं और जल का छरण पूर्णत: रुक जाता है।  जहर मुक्त कुदरती आहार प्राप्त होता है। पर्यावरण प्रदूषण बिलकुल नहीं होता है। इसकी उत्पादकता और गुणवत्ता जुताई और रसायनो से होने वाली खेती से बहुत अधिक है।  इस खेती को करने से खेतों की ताकत साल दर साल बढ़ती जाती है जबकि जुताई आधारित खेती से खेत रेगिस्तानों में तब्दील हो रहे हैं। 

जंगली ,अर्द्ध जंगली और पालतू पशुओं को साल भर हरा चारा उपलब्ध करने के लिए सुबबूल एक सर्वोत्तम उपाय है जबकि घास की चरोखरों से जैवविविधताओं का संरक्षण अवरोधित होता है। 





Sunday, November 23, 2014

BIODIVERSITY CONSERVATION AND LIVELY HOOD.

CLIMATE SMART AGRICULTURE

खरपतवारों के साथ गेंहूँ की खेती 
मारे पर्यावरण को सबसे अधिक नुक्सान गैरकुदरती खेती से हो रहा है। सूखा और बाढ़ ,पनपते रेगिस्थान ,जहरीला होते  पानी, हवा और भोजन , आये दिन बादलों का फटना ,चक्रवात आदि। किसानो की आत्म हत्या ,बंजर होते  खेत आदि। इस समस्या से हमारी आजीविका पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। रोटी पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है। हमारे पास पैसा तो है किन्तु कुदरती रोटी और जल उपलब्ध नहीं है। 

इस समस्या का सीधा सम्बन्ध फसलोत्पादन के लिए की जा रही जमीन की जुताई से है इस से एक और जहाँ जमीन की जैवविविधताएं मर जाती हैं वहीँ खेत सूखकर बेजान हो जाते हैं। असल में यह भ्रान्ति है  की खरपतवारें फसलों का खाना ,पानी ले लेती हैं इसलिए इन्हे मारने के लिए जमीन को जोता जाता है। जबकि ऐसा नहीं होता हैं जमीन से जुडी हर जैवविविधता जमीन  को पोषकता प्रदान करती है। 







CLIMATE SMART AGRICULTURE

श्रीमती शालिनी राजू टाइटस अपने ऋषि खेत में सुबबूल के पेड़ों के नीचे सीधे गेंहूँ के बीजों को छिड़ककर बुआई कर रही हैं।
उत्तराखंड और कश्मीर में  तबाही के पीछे गेरकुदरती खेती का हाथ है ऋषि खेती जलवायु परिवर्तन को थामने में सहयोग करती है इस लिए यह Climate स्मार्ट खेती की श्रेणी में आती है। 





Friday, November 21, 2014

कार्यशाला का असर

 कार्यशाला का असर 
Biodiversity and Human Well Being : Towards Landscape Approach
जैव विविधता और लोक कल्याण : कुदरती स्थलों की भूमिका 

Organised by

Madhya Pradesh Forest Department


In collaboration with

Wildlife Institute of India, Dehradun

Under the aegis of

The World Bank

assisted

Biodiversity Conservation and Livelihood Improvement Project 
(BCRLIP )
जैवविविधता संरक्षण और आजीविका सुधार योजना 

on 17 To 19 November 2014

at Pachmari, Madhya Pradas
            "कुदरत तब बचाती है जब हम कुदरत को बचाते हैं "

भूमिका 


 कुदरती विविधताओं का संरक्षण विकास की पहली सीढ़ी है। इसकी मांग सबसे अधिक सबसे अधिक विकसित कुदरती संरक्षित छेत्रों  के पास देखी जा रही है। वन विभाग ने अपनी अनेक योजनाओं के माध्यम से स्थानीय लोगों की आजीविका को चलाने में महारथ हासिल की है।  जिसके विस्तार की अब आवश्यकता है।  

इसी उदेश्य को लेकर भारत सरकार का पर्यावरण मंत्रालय और म. प्र. का वन विभाग अनेक स्व सेवी संस्थाओं ,ग्रामीण लोगों  की सहभागिता से 
जैव विविधता संरक्षण और आजीविका योजना को लागू  करने जा रहा है। जिसकी यह पहली राष्ट्रीय कार्य शाला थी। 

जिसमे उत्तराखंड से 'अशोक ' गुजरात से 'गिर '  केरला से 'पेरियार ' तमिलनाडु से 'कालक्काड़ -मुंडनथुरई '  'आदि विकसित कुदरती छेत्र के अनेक लोगों ने भाग लेकर सफल कहानियों को प्रस्तुत किया। इस कार्य शाला का आयोजन सतपुड़ा टायगर रिज़र्व और पेंच रिज़र्व के माध्यम से किया गया था। 

मुझे भी कार्यशाला में सिरकत करने का अभूत पूर्व मौका मिला मेरा विषय ऋषि खेती था जिसे  हम अपने पारिवारिक फार्म में पिछले २८ सालों से कर रहे हैं। ऋषि खेती एक जैवविविध संरक्षित खेती है जिसमे आजीविका चलाने  के लिए एक आल इन वन कुदरती बगीचा बनाया गया है। जिसमे सुबबूल का जंगल है जिस से चारा ,जलाऊ लकड़ी ,अनाज ,सब्जिया ,दूध और देशी मुर्गी के अंडे प्राप्त होते हैं। 

ऋषि खेती में नींदा या खरपतवार नाम की कोई चीज नहीं है सभी भूमि पर पैदा होने वाली वनस्पतियों को संरक्षित कर उनके सहारे से फसलों  का उत्पादन किया जाता है।  इसमें बीमारियों का कभी कोई प्रकोप नहीं रहता है इसलिए कीड़ों को मारने का कोई काम नहीं है। 

इसमें अधिकतर काम हाथों से किया जाता है बीजों को बोने से पहले  क्ले (कीचड वाली मिट्टी ) में मिलाकर बीज गोलियां बना ली जाती है। क्ले बहुत ताकतवर जैव-विविधता वाली मिट्टी  रहती है। इसमें जमीन को उर्वरक ,पानीदार और पोरस बनाने वाले असंख्य सूख्स्म जीवाणु रहते है।

जुताई नहीं करने से और जमीन पर वनस्पतियों के कवर के रहने से एक और जहाँ भूमि छरण पूरी तरह रुक जाता है वहीं बरसात का जल जमीन में अवशोषित हो  जाता है। 

ऋषि खेत  शतप्रतिशत संरक्षित कुदरती वनो की तरह काम करते हैं। ये एक और जहाँ जैवविविधताओं को संरक्षण प्रदान करते हैं ग्लोबल वार्मिंग  से निजात दिलाते हैं ,ग्रीन हॉउस गैस को सोख कर उसे जैविक खाद में तब्दील करते हैं ,मौसम परिवर्तन को नियंत्रित करने में सहयोग प्रदान करते हैं। वहीं आजीविका का सर्वोत्तम उपाय हैं। 

ऋषि खेती के सभी उत्पाद कुदरती की श्रेणी में आते हैं जिनकी  मांग ऊंची कीमत पर उपलब्ध है।  फल ,दूध, अंडे ,सब्जी ,अनाज कैंसर जैसी बीमारी को ठीक करने की दवाई है ये जंगली उत्पादों के साथ खरीदे और बेचे जाते हैं। किसी भी जुताई आधारित खेती से इन उत्पादों की तुलना नहीं हो सकती है क्योंकि  वे बहुत कमजोर होते हैं। 

इस कार्यशाला से ऋषि खेती को बहुत सम्मान मिला है अनेक अधिकारी गण ,स्वं सेवी संस्था के लोग इसे देखने आ रहे हैं। 
जैविक खेती के विशेषज्ञ डॉ ठाकरे जी जो छिंदवाड़ा  से पधारे थे ने कहा की "ऋषि खेती असली जैविक खेती है "  वाइल्ड लाइफ के विशेषज्ञ  श्री असीम श्रीवास्तवजी ने इसे अभूतपूर्व कहकर हमे आशीर्वाद दिया उसी प्रकार तमिलनाडु और केरल से पधारे अधिकारीगण ने इस ऋषि खेती योजना को अपने छेत्र में लागू करवाने  के लिए हमे आमंत्रित किया है। 
सतपुरा टायगर रिज़र्व के अधिकारी श्री मिश्रजी ने कहा की हम इसे निरंतर देखते रहेंगे इसे एक रेसोर्से सेंटर बनाएंगे। 

इस प्रकार यह कार्यशाला ऋषि खेती के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई है कार्यशाला और प्रोजेक्ट मुख्य अधिकारी श्री जितेंद्र अग्रवालजी ने कहा ऋषि खेती को अब किसी की बैसाखी की जरुरत नहीं है क्योंकि यह जैवविविधता संरक्षित लोककल्याण की योजना बन गयी है। 

वन विभाग के प्रधान वन संरक्षक श्री अहमद इकबाल साहब ऋषि खेती योजना को ग्रामीण आजीविका के लिए हर सतर पर लागू करवाना  चाहते हैं जिस से  आँखों से नहीं दिखाई देने वाले सूख्स्म जीवाणु से लेकर देश के बड़े से लोगों का संवर्धन  हो जाये। 

सतपुरा टायगर रिज़र्व के श्री आर पी सिंह साहब जिनके कन्धों पर इस कार्य शाला का भार था उन्होंने कहा है हम ऋषि खेती योजना को जैवविविधता संरक्षण और ग्रामीण आजीविका के लिए बहुत महत्व देते हैं किसानो को इस फार्म में प्रशिक्षण दिलवायेंगे। 

इस अभूतपूर्व समर्थन और सहयोग के लिए टाइटस ऋषि खेती फार्म आप सभी का आभारी है और कार्यशाला में बुलाने के लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद देता है। 

ऋषि खेती एक निजी योजना है जिसका प्रशिक्षण निशुल्क है। 
आने जाने ,ठहरने ,खाने का प्रबंध प्रशिक्षार्थी स्वं उठाते हैं।  

राजू टाइटस 
ऋषि खेती फार्म होशंगाबाद। म.प्र. 461001 
9179738049 rajuktitus@gmail.com









Tuesday, November 11, 2014

जैव-विविधता संरक्षण एवं ग्रामीण आजीविका

ऋषि खेती 

जैव-विविधता संरक्षण एवं ग्रामीण आजीविका 


हरियाली है जहाँ खुशहाली है वहां

एक ओर हमारा पर्यावरण और वन विभाग हरियाली बढ़ाने के लिए आये दिन नए नए प्रयास कर रहा है वहीं किसान लोग  इसके विपरीत हरियाली को नस्ट कर रोटी के खातिर इसे मिटाने में लगे है। इसलिए वन एवं खेती किसानी  में एक दुश्मनी चल पड़ी है। इस कारण धरती की जैव -विविधतायें तेजी से नस्ट हो  रही हैं जिसका असर हमारी पालनहार ग्रामीण आजीविका पर बहुत पड़ रहा  है।

भारतीय प्राचीन  खेती किसानी में हरयाली ,पशु पालन और खेती के बीच समन्वय रहता था किन्तु जब से आधुनिक वैज्ञानिक खेती का चलन शुरू हुआ तबसे कोई भी किसान अपने खेतों में पेड़ों को रखना नहीं चाहता है उसे छाया और खरपतवारों से डर लगता है इसलिए वह हरयाली और तमाम जैव विविधताओं को मारने में अपनी पूरी ताकत लगा रहा है इस कारण अब खेत और किसान मरने लगे हैं।
क्ले से बनी बीज गोलियां 

ऋषि खेती योजना जिसे हम अपने खेतों में पिछले २८ साल से कर रहे हैं इसका मूल उदेश्य कुदरती जैवविविधताओं को बचाते हुए अपनी आजीविका को संपन्न करना है। जिससे हमे कुदरती रोटी के साथ साथ हवा ,पानी ,चारा ,ईंधन और पैसा वहीं अपने खेतों में मिल जाये और हमे कुछ करने की जरुरत न हो। एक परिवार जिसमे ५-६ सदस्य रहते के लिए एक चौथाई एकड़ जमीन बहुत है। हर सदस्य को प्रतिदिन
औसतन एक घंटे  से अधिक के समय की जरुरत नहीं है।

ऋषि खेती करने के लिए जमीन की जुताई को बंद कर उसमे अपने आप पैदा होने वाली वनस्पतियों को सुरक्षा प्रदान की जाती है जिससे जमीन में रहने वाली जैव-विविधतायें लौटने लगती हैं जो जमीन को पुन : उर्वरक ,पानीदार और पोरस बना देती हैं। इस वानस्पतिक भूमि ढकाव में हम फसल के बीजों को क्ले (कपे वाली मिट्टी ) में मिलाकर  बीज गोलियां बना लेते हैं और उन्हें इस ढकाव में डाल  देते हैं। क्ले सबसे उत्तम  जैविक खाद रहती है इस में असंख्य जमीन को ताकतवर बनाने वाले सूक्ष्म जीवाणु के अंडे आदि रहते है जो जमीन को तेजी से उर्वरक और पानीदार बना देते हैं। बीजों को सीधा भी फेंक कर बोया जाता है।

ऋषि खेती में हर दलहन जाती के पेड़ों  को सुरक्षा प्रदान की जाती है ये पेड़ जितने ऊंचे होते हैं उतनी ही उसकी छाया के  छेत्र में लगातार नत्रजन सप्लाई करने का काम करते हैं तथा वर्षा करवाते हैं ,भूमिगत जल को ऊपर लाने में सहयोग करते हैं ,फसलों को बीमारी के कीड़ों से बचाते है ,खरपतवारों को नियंत्रित करते हैं ,भरपूर जैविक खाद उपलब्ध कराते हैं। इनसे चारा ,ईंधन मिलता है।
सुबबूल के पेड़ों के साथ गेंहूँ की ऋषि खेती 

हमने इसके लिए सुबबूल को बहुत उपयोगी पाया है ये पेड़ कमजोर जमीनो को उर्वरक बनाने में बहुत उपयोगी है उत्तम प्रोटीन चारे और जलाऊ लकड़ी के लिए भी बहुत उत्तम है।  इसके बीजों को जमीन पर फेंक भर देने से ये पैदा हो जाते हैं बहुत तेजी से बढ़ते हैं। इनसे एक एकड़ से एक लाख रु  प्रति वर्ष आमदनी फसलों  के आलावा हो जाती है।

यमुना नगर पॉपलर के साथ गेंहूँ की खेती 
 ऋषि खेत एक और जहाँ वर्षा वनों की तरह काम करते हैं वहीं ये जैव -विविधताओं के संरक्षण ,मौसम परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग को थामने का भी काम करते हैं। ग्रामीण आजीविका को समृद्ध करने के लिए ऋषि खेती से अच्छा कोई उपाय उपलध नहीं है। हमारा ऋषि खेती फार्म इन दिनों दुनिया में न. वन है। जुताई आधारित जैविक और अजैविक खेती की सभी तकनीकों से सबसे अधिक जैव-विविधताओं का छरण हो रहा है इसलिए ग्रामीण आजीविका के लिए बहुत बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है इस पर रोक लगाने की जरुरत है अन्यथा हम पेड़ लगाते जायेंगे और रोटी के खातिर  उनकी बलि चढ़ती जाएगी ना  जंगल बचेंगे ना शेर बचेंगे ना हम बचेंगे।

धन्यवाद
राजू टाइटस
ऋषि खेती किसान होशंगाबाद। म. प्र.
email- rajuktitus@gmail.com. mobile- 9179738049