Tuesday, August 23, 2016

धरती माता का लहू बह रहा है , खेत और किसान मर रहे हैं। बिना जुताई की कुदरती खेती अपनाये।

धरती माता का लहू बह रहा है , खेत और किसान मर रहे हैं।
बिना जुताई की कुदरती खेती अपनाये। 


ज कल बरसात के दिन हैं सभी जगहों पर नदी नालो डबरों में मटमैला पानी नजर आ रहा है। पानी जो बरसता है  बिलकुल साफ़ रहता पर यह मटमैला क्यों हो जाता है ? यह धरती माता के लहू के कारण हो जाता है जिसे हम क्ले (कीचड ) कहते हैं। यह क्ले असली "कुदरती खाद "है। जब हम इस क्ले  का सूख्स्म अध्यन करते हैं तो हमे पता चलता है की इस में असंख्य जमीन को उर्वरकता  प्रदान करने वाले सूक्ष्म जीवाणु है। आज तक किसी वैज्ञानिक ने क्ले के एक कण में कितने और कौन कौन से जीवाणु है का पता नहीं लगा पाया है।
 जापान के जग प्रसिद्ध सूक्ष्म जीवाणु  वैज्ञानिक और कुदरती खेती के किसान  स्व. मस्नोबू फुकुओकाजी ने इसके महत्व को जान कर "बिना जुताई की कुदरती खेती "का आविष्कार किया  है। जिसके कारण जुताई आधारित आधुनिक और देशी खेती करने की तकनीकें हमारे पर्यावरण के लिए बहुत घातक सिद्ध हो गयी हैं।
Image result for muddy water in river
धरती माता का लहू बह रहा है। 
बिना -जुताई की कुदरती खेती जिसे हम भारत में पिछले ३० सालो से कर रहे हैं।  हम अपने खेतों में फसलों को उगाने के लिए अनेक बीजों को क्ले में मिलाकर करीब आधे इंच की व्यास की गोलियां बना लेते हैं। जिन्हें एक वर्ग मीटर में 10 गोलियों के हिसाब से बिखरा देते हैं।

Image result for gemination of seed balls
सीड बॉल से ऊगता नन्हा पौधा

इस प्रकार धरती माता का लहू बहना  रुक जाता है और खेत ताकतवर और पानीदार हो जाते है जिस से बिना खर्च और महनत  के बम्पर  फसल मिलती है।
क्ले से बनी सीड बॉल्स 

Monday, August 22, 2016

किसान का गोल्ड है :ऋषि खेती

किसान का गोल्ड है :ऋषि खेती 


ब से भारत में "हरित क्रांति " के नाम से गहरी जुताई ,जहरीले रसायनों ,भारी  सिंचाई ,और मशीनों से खेती की जा रही है तब से एक ओर  जमीन बंजर हो रही हैं और किसान गरीब होते जा रहे हैं।

ऋषि खेती बिना जुताई ,बिना खाद और दवाइयों से की जाने वाली खेती है इसमें भारी  सिंचाई और मशीनों की भी जरूरत नहीं है। इस खेती का आविष्कार जापान के जग प्रसिद्ध सूक्ष्म जीवाणु के जानकार और कुदरती खेती के किसान ने किया है। पूरे विश्व में कुदरती खेती ( नेचुरल फार्मिंग ) के नाम से  है।

भारत में हमे इस खेती को करते करीब तीस साल हो गए हैं। इन तीस सालों  में हमने कभी भी जुताई नहीं की है ना  ही कोई जहरीला रसायन डाला है ना ही हमने जैविक खाद का कोई उपयोग किया है। असल में ऋषि खेती कुदरती रूप से पैदा होने वाली वनस्पतियों के साथ और उनके तरीके से की जाती है। जैसे कुदरती वनों और चरोखरों में देखने को  मिलता है।
कुदरती वनों में बीज जमीन पर पड़े रहते हैं जो अपने आप सुरक्षित  और जमीन की ऊपरी सतह अनुकूल मौसम आने पर ऊग आते हैं इसी प्रकार हम सीधे बीजों को फेंक कर या क्ले (  खेतों और जंगलों से बह  कर निकलने वाली चिकनी मिटटी जिस से मिटटी  बर्तन बनाये जाते है। ) में कोटिंग कर सीड बाल बना कर बिखराते देते हैं।  यह प्रक्रिया ठीक उसी प्रकार है जिस प्रकार जंगली बीज गिर जाते हैं।  सीड बाल से बीजों  की सुरक्षा हो जाती है जो मौसम आने पर ऊग आते हैं।

हम खरपतवारों को मारते नहीं है यह जमीन के सुधार में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इनके साथ अनेक कुदरती जैव-विविधताएं रहती है जो जमीन में जल का  प्रबन्ध करती हैं ,फसलों की रक्षा करती हैं और पोषक तत्व प्रदान करने का काम करती है।
बीन जुताई की सोयाबीन की फसल 
इस कुदरती प्रबंध के कारण खेत बहुत ताकतवर हो जाते हैं उनमे ताकतवर फसलें पनपती है  जिनमे कोई रोग नहीं लगता है। इस कारण किसान को लागत  और श्रम का बहुत लाभ मिलता है और बम्पर फसलें  उतरती हैं।

इसी लिए हम कहते है ऋषि खेती किसान का गोल्ड मैडल है। 

Wednesday, August 3, 2016

सब्जियों की ऋषि -खेती

 सब्जियों की ऋषि -खेती

जुताई नहीं  ,रासायनिक जहर नहीं ,गोबर नहीं 

घास आदि खरपतवारें जमीन के लिए वरदान हैं इन्हें नहीं मारें। 

मारे इन खेतों को देखिये अनेक प्रकार जंगली , अर्ध जंगली वनस्पतियां ,पेड़ झाड़ियां यहां ऐसी लगी जैसे  कुदरती वनों में देखने मिलती हैं। यह वन नहीं है यह हमारा कुदरती खेत है। कुदरती खेती से पूर्व हम जुताई आधुनिक वैज्ञानिक खेती का अभ्यास करते थे जिसके कारण हमारे खेती मरुस्थल में तब्दील हो गए थे। इस कारण हमे खेती में बहुत घाटा हो रहा था। हम  कर्ज में फंस गए थे। जैसे  जुताई  कुदरती खेती का पता चला  जुताई ,गोबर की खाद और जहरीले रसायनों  उपयोग बंद दिया। ऐसा करने से से खेत एक साल में हरियाली से  ढँक गए थे। 
क्ले (जैविक खाद ) से बीज गोलियां को बनाना

हम इस हरियाली के बीच बीज गोलिया बना कर या सीधे बीजों को फेंक कर हरियाली को काट कर वहीं बिछा  देते थे। बिछावन इस प्रकार बिछाई जाती है की नीचे तक रौशनी रहे जिसके सहारे नन्हे पौधे बिछावन से बाहर निकल जाते हैं। धीरे इस हरियाली के मध्य से न जाने कितने पेड़ निकल आये और हमारे खेत घने ऊंचे पेड़ों से ढँक गए।  जिनसे हमे हर प्रकार का फायदा मिलने लगा है। 

यह खेती सब्जियों और दालों के लिए वरदान हैं हम बीजों को क्ले (जैविक खाद ) में मिला कर बीज गोलियां तैयार कर लेते हैं। जिन्हें खरपतवारों के बीच यहना वहां बिखरा देते हैं जरूरत पड़ने पर खरपतवारों को काट कर बीज गोलियों के ऊपर फेल देते हैं।  इस प्रकार आसानी से बिना कुछ किये बुआई का काम बिना मशीन ,  जहरीले रसायनों और गोबर के हो जाता है। 

बीज गोलियों को सूखे या गीले घास आदि से ढांकना

आजकल जैविक खेती का बहुत हल्ला है अनेक किसान जुताई कर रसायनों के बदले जैविक खाद बना कर डालते हैं अनेक प्रकार की जैविक खाद अब बाजार में मिलने लगी हैं किन्तु उन्हें मालूम नहीं है की जुताई करना 
खेती में सबसे बड़ा घातक अजैविक काम है इसके चलते खेत और फसलें  कभी जैविक नहीं बन सकते  हैं। 

बिना जुताई की कुदरती सब्जियां
 खेतों में जैविक खाद बना कर डालना या खरीद कर डालना गैर जरूरी काम है जुताई नहीं करने से खेत का कीमती खाद का बहना  रुक जाता है खरपतवारों को वापस जहां का तहाँ डाल  भर देने से खाद की आपूर्ति हो जाती है और बरसात का जल खेतों में समा जाता हैं जिसके कारण सिंचाई भी गैर जरूरी हो जाती है भूमिगत जल स्तर में बहुत इजाफा होता है।