Wednesday, May 3, 2017

किसान बचाओ आंदोलन

किसान बचाओ आंदोलन

हम विगत 30 सालों ऋषि खेती का अभ्यास कर रहे हैं। हम हर हाल में खेती किसानी के लिए मिलने वाले कर्ज ,अनुदान और मुआवजे से पूरी तरह मुक्त हैं। जबकि आज म प्र में एक भी किसान नहीं है जिस पर भारी  भरकम कर्ज  न चढ़ा हो इस कारण हमारी प्रदेश की सरकार भी कर्जे में धंसती जा रही है।

हमने अपने ऋषि खेती के अनुभव से पाया है कि खेती के लिए जमीन की जुताई ,यूरिया और कम्पोस्ट आदि गैर जरूरी हैं।  इसी प्रकार समतली करण  भारी  सिंचाई भी गैर जरूरी है। जिसके लिए बड़े बाँध ,तालाब और गहरे नल कूप  गैर जरूरी हैं। फिर सवाल उठता है कि  क्यों किसानो पर इनका कर्जा लादा जा रहा है ? उसका मूल कारण है आज कृषि वैज्ञानिक और सरकार मिल कर किसानो को लूट रहे हैं। ये सब कंपनियों के दलाल हैं। ये बहुत बड़ा भ्रस्टाचार है।

स्वामिनाथजी जिनकी आप बात कर रहे हैं वो हरित क्रान्ति के जनक के रूप में जाने जाते है जो इस लूट के जनक है। हम हर हाल में किसान बचाओ  आंदोलन के पक्षधर है और आमआदमी पार्टी के डोनर मेंबर हैं। हम चाहते हैं किसान बिना जुताई की खेती करें जिस से भूमि छरण , जल का छरण और जैविक खाद का छरण पूरी तरह रुक जाता है। खेत ताकतवर हो जाते हैं फसलों में बीमारी नहीं लगती है। किसान को कर्ज अनुदान और मुवजे की कोई जरुरत नहीं रहती है।

अनेक किसान इस खेती को करने लगे है. जुताई नहीं करने से बरसात का पानी खेतों के द्वारा सोख लिया जाता है। खेत खतोड़े हो जाते हैं।

विगत दिनों  " आप " की टीम हमारे यहां आयी थी उनको मेने यह जानकारी दी थी यदि हमे किसानो को बचाना है तो उन्हें बिना जुताई की खेती करवाना होगा। मै आंदोलन का पूरा समर्थन करता हूँ।   इसमें सहयोग करना चाहता हूँ। इसलिए आपसे निवेदन है की आप किसी जानकार को भेज कर हमारी खेती का मुआयना करवाएं।
धन्यवाद
राजू टाइटस






No comments: