Tuesday, June 23, 2015

खरपतवारों के संग गेंहूँ /सरसों /चावल और फलों की खेती

खरपतवारों के संग  गेंहूँ /सरसों /चावल और फलों की खेती 

फुकुओका 
न खेतों में अनाज और क्लोवर   के साथ कई विभिन्न प्रकार के खरपतवार भी उग रहे हैं। खेतों में जो धान  का पुआल पिछली पतझड़ के मौसम में बिछाया गया था, वह सड़कर अब बढि़या जैविक खाद  में बदल गया है। पैदावार प्रति चैथाई एकड़ एक टन (एक किलो / वर्ग मीटर ) होने की संभावना है।
घास के  विशेषज्ञ प्रोफेसर कावासे तथा प्राचीन पौध  पर शोध् कर रहे प्रोफेसर  ने कल जब मेरे खेतों में गेंहूँ  और हरियाली से भरी चादर बिछी देखी तो उसे उन्होंने कलाकारी का एक खूबसूरत नमूना कहा। एक स्थानीय किसान, जिसने मेरे खेतों में खूब सारी खरपतवार देखने की उम्मीद की थी, उसे यह देखकर घोर आश्चर्य हुआ कि कई अन्य तरह के पौधें के बीच गेंहूँ  और सरसों  खूब तेजी के साथ बढ़ रही है । अनेक  विशेषज्ञ भी यहां आए हैं और उन्होंने भी खरपतवार देखी, चारों ओर उगती क्लोवर  और खरपतवारों को देखा  और अचरज से मुंडी  हिलाते हुए यहां से चल दिए।
बीस साल पहले जब मैं अपने फल-बागों में स्थाई भूमि आवरण उगाने में लगा था, तब देश के किसी भी खेत या फल-बाग में घास का एक तिनका भी नजर नहीं आता था। मेरे जैसे बागानों को देखने के बाद ही लोगों की समझ में आया कि फलों के पेड़, घास और खरपतवार के बीच भी बढ़ सकते हैं। आज, नीचे घास उगे हुए फलबाग आपको जापान में हर कहीं नजर आ जाएंगे तथा बिना घास-आवरण के बागान अब दुर्लभ हो गए हैं।
यही बात अनाज के खेतों पर भी लागू होती है। चावल, गेंहूँ  तथा सरसों  को, सारे साल भर, क्लोवर  और खरपतवार से ढंके खेतों में भी मजे से उगाया जा सकता है।
इन खेतों में बोनी और कटनी के  कार्यक्रम को  मैं जरा विस्तार से बताता हूँ।  अक्टूबर के प्रारम्भ में, कटनी से पहले क्लोवर और तेजी से बढ़ने वाली गेंहूँ /सरसों  की फसल के बीज धान  की पक रही फसल के बीच ही बिखेर दिए जाते हैं।
गेंहू या सरसों  और क्लोवर  के पौधे जब  एक-दो इंच उपर तक आ जातें हैं तब  तक चावल भी पक कर कटने योग्य हो जाता है। चावल की फसल काटते समय क्लोवर  और गेंहूँ  के नन्हे पौधे  किसानों के पैरों तले कुचले जाते हैं, लेकिन उन्हें फिर  से पनपने में ज्यादा समय नहीं लगता। धान  की गहाई पूरी हो जाने के बाद उसकी  पुआल को जहाँ का तहाँ खेतों में  फैला दिया जाता है।
यदि धान  शुरू बरसात  में सीधा बोया  गया हो और बीजों को ढांका  न गया हो तो बीजों को अक्सर चूहे या परिंदे खा जाते हैं, या वे जमीन में ही सड़ जाते हैं। इससे बचने के लिए में धान  के बीजों को बोने से पहले क्ले मिट्टी की गोलियों में लपेट देता हूं। बीजों को एक टोकरी या चपटे बरतन में गोल-गोल और आगे-पीछे हिलाया जाता है। इसके बाद उन पर महीन क्ले मिट्टी  छिड़क दी जाती है, और बीच-बीच में उन पर पानी का ‘हल्का’ सा छिड़काव भी किया जाता है। इस के करीब आध इंच व्यास की गोलियां बन जाती हैं।
गोलियां बनाने का एक और तरीका भी है। पहले धान के बीजों को कुछ घंटों तक पानी में  डुबो दिया जाता है। फिर  धान को गीली मिट्टी में हाथों या पैरों से गूंध् लिया जाता है। इसके बाद तार की मुर्गा जाली में से इस मिट्टी  को दबाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में बदल दिया जाता है  को एक-दो
दिनों तक थोड़ा सूखने दिया जाता है ताकि हथेलियों से उनकी गोलियां बनाई जा सकेें। सबसे अच्छा तो यह होगा कि हर गोली में एक ही बीज हो। एक दिन में इतनी गोलियां बन जाएंगी, जिनसे कई एकड़ में बुआई  हो सकती है।
परिस्थितियों के मुताबिक कभी-कभी मैं इन गोलियों को बोने के पहले उनमें अन्य अनाजों या सब्जियों के बीज भी रख देता हूं।
मध्य नवम्बर से मध्य दिसंबर के बीच कीअवधि  मैं धान  की बीजों वाली इन गोलियों को गेंहूँ या सरसों  की नई फसल के बीच बिखेर देता हूं। ये बीज बरसात  में भी बोए जा सकते हैं।
फसल को सड़ाने के लिए खेत पर कुक्कट खाद की एक पतली परत भी फैला दी जाती है। इस तरह पूरे साल की बोनी पूरी होती है।
मई में रबी  के अनाज की फसल काट ली जाती है। उसकी गहाई के बाद उसकी नरवाई  भी खेत में बिखेर दी जाती है।
इसके बाद खेत में एक हफ्रते या दस दिन तक पानी बना रहने दिया जाता है। इससे क्लोवर  और खरपतवार कमजोर पड़ जाती है, और चावल को गेंहूँ /सरसों की नरवाई  में से अंकुरित हो कर बाहर आने का मौका मिल जाता है। जून और जुलाई में बारिश का पानी ही पौधें के लिए पर्याप्त होता है। अगस्त महीने में खेतों में से ताजा पानी सिर्फ  बहाया जाता है, उसे वहां रुकने  नहीं दिया जाता है। ऐसा हफ्ते  में एक बार किया जाता है। इस समय तक  कटनी का समय हो जाता है।
 कुदरती तरीके  से  चावल और गेंहूँ / के अनाज की खेती का वार्षिक चक्र ऐसे चलता है। बोनी और कटनी का यह तरीका  कुदरत के इतना करीब है  कि उसे कोई कृषि तकनीक कहने की बजाए प्राकृतिक ही कहेगा।
चैथाई एकड़ के खेत में बीज बोने या पुआल/नरवाई  फैलाने में किसान को एक या दो घंटे से ज्यादा का समय नहीं लगता। कटनी के काम को छोड़कर, गेंहूँ  की फसल को अकेला किसान भी मजे से लगा  सकता है। एक खेत में चावल की खेती का जरूरी काम भी दो या तीन लोग ही परम्परागत जापानी हसियों  की मदद से निपटा लेते हैं।
अनाज उगाने की इससे सरल तरीका  और कोई नहीं हो सकता  है।
 इस तरीके से  बीज बोने तथा पुआल/नरवाई  फैलाने के अलावा खास कुछ भी नहीं करना पड़ता, लेकिन इस सीधी -सादी तकनीक तक  पहुंचने में मुझे तीस बरस का समय लग गए।
खेती का यह तरीका जापान की प्राकृतिक स्थितियों के अनुसार विकसित हुआ है, लेकिन मैं सोचता हूं कि प्राकृतिक खेती को अन्य क्षेत्रों में अन्य देसी फसलें उगाने के लिए भी अपनाया जा सकता है। मसलन जिन इलाकों में पानी इतनी आसानी से उपलब्ध् नहीं होता, वहां पहाड़ी चावल, ज्वार, बाजरा या कुटकी को उगाया जा सकता है। वहां क्लोवर  की जगह अन्य दलहन  की किस्मों का जैसे  बरसीम ,रिजका ,मेथी  मोठ खेतों को ढंकने (हरी खाद ) के लिए ज्यादा अच्छे उपयोगी साबित हो सकते हैं। प्राकृतिक कृषि उस इलाके की विशिष्ट परिस्थितियों के मुताबिक अपना अलग रूप धरण कर लेती है, जहां उसका उपयोग किया जा रहा हो।
इस प्रकार की खेती की शुरुवाद  करने से पूर्व कुछ थोड़ी निंदाई, छंटाई या खाद डालने  की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन बाद में हर साल इसमें क्रमशः कमी लाई जा सकती है। आखिर में जाकर सबसे महत्वपूर्ण चीज कृषि
करने के सोच पर निर्भर है। 

No comments: