Tuesday, July 25, 2017

सीड बॉल से मक्का /बरबटी की खेती

सीड बॉल से मक्का /बरबटी की खेती 

मक्का के सीड बॉल (राजू टाइटस )


ज हम मक्का के सीड बॉल बना रहे हैं ये मक्काकी सीड बॉल हैं। मक्का की यह खासियत यह है की यह खरपतवारो के बीच अच्छी पनपती है बड़ी होकर खरपतवारों से बाहर निकल आती है इसकी हार्वेस्टिंग भी सरल है दूसरा यह आगे की  फसलों के लिए पर्याप्त जैविक पदार्थ भी देती है। यदि हम दुधारू पशु पालते हैं तो मक्का का आधा चारा हम गायों के लिए रख सकते हैं और आधा  हम खेत को लोटा सकते हैं जिस से खेत भी संपन्न होते रहते हैं। आज कल गोशालाओं में रासयनिक खेतों से मिलने वाले सूखे चारे जैसे भूसा और पुआल का उपयोग किया जाता है जो उचित नहीं है है इस से दुधारू पशुओं का स्वास्थ बीडग जाता है और दूध भी पोस्टिक नहीं रहता है। मक्का काटने  से पूर्व खड़ी मक्का में बरबटी के बीजों की सीड बॉल डाल  दी जाती है।  बरबटी एक दलहनी फसल है जो मक्का के बाद उसके जैविक स्ट्रॉ में खूब पनपती है।  यह सब्जी ,दाल और चारे में काम आने वाली और जबरदस्त कुदरती यूरिया बनाने वाली फसल है। ऋषि खेती की सीड बॉल तकनीक में बिना जुताई/ खाद  का यह फसल चक्र बहुत लाभकारी सिद्ध हुआ हुआ है।  धन्यवाद 9179738049
 


 

1 comment:

Unknown said...

फूल लगने के लिए कौन सा दवा देना चाहिए ब
रबटी में