Wednesday, January 10, 2018

रोजगार की समस्या

रोजगार की समस्या

जंगली गेंहू उगाएं 

जंगली गेंहू आठ गुना अधिक कीमत में माँगा जा रहा है। 

न दिनों ओधोगिक मंदी की समस्या जोरों पर है। कल कारखानों से कामगारों को हटाया जा रहा है।काम नही है इसलिए रोजगार नही हैं। किन्तु अब जब से जंगली खेती का  चलन शुरू हुआ है तब से खेतों में सोना पैदा होने लगा है। उदाहरण ठीक आपकी आँखों के सामने है। एक और जहां जुताई आधारित गेंहू जिसमे अनेक प्रकार के रसायन ,खाद और दवाओं का इस्तमाल हो रहा है। बेसुवाद और बीमारियां पैदा करने वाले हो गए हैं जिन्हे ग्राहक पसंद नहीं कर रहे हैं। विदेशों में इन उत्पादों को भेजने पर रोक लग गई है।

यही कारण  है की अनेक लोग विदेशों से नौकरी छोड़ कर अपने गांवों में वापस आ रहे हैं और जंगली खेती अपना रहे हैं।  जहां जुताई आधारित खेती करना बहुत कठिन और नुकसान दायक है वहीँ जंगली खेती सरल और बहुत लाभप्रद बन गई है जिसे कोई भी आसानी से कर सकता है।
जंगली गेंहू की फसल 
जुताई करने से खेत की कुदरती ताकत एक बार में आधी ख़तम हो जाती है जो हर बार कम होती जाती  है। दूसरा जुताई करने से बरसात का पानी खेतों में नहीं सोखा जाताहै वह तेजी से बहता है अपने साथ कुदरती खादों को भी बहा  कर ले जाता है।  कारण खेत भूखे और प्यासे हो जाते हैं उनमे भूखी फसले पैदा होती हैं। भूखी फसले अनेक बिमारियों का कारण  बन रहीं है। जिनमे कैंसर प्रमुख है।

जंगली फसलों को पैदा करना बहुत आसान है जुताई करे बिना बीजों को सीधा फेंक दिया जाता है जरूरत पड़ने पर बीजों को क्ले मिटटी से कोटिंग कर फेंक देते हैं और ये अपने आप बरसात में अनेक खरपतवारों की तरह उनके साथ उग आते हैं। बेमौसम थोड़ी बहुत सिंचाई की जा सकती है।

जंगली फसलों में जुताई नहीं करने के कारण और खरपतवारोंकी  मौजूदगी में असंख्य जीवजंतु कीड़े मकोड़े ,केंचुए ,चींटी और असंख्य आँखों से न दिखाई देने वाले सूक्ष्म जीवाणु पैदा हो जाते हैं जो खेत को कुदरती खाद से भर देते हैं जिसके कारण फसले भी पोषक  तत्वों से भरी पैदा होती हैं। जो अनेक बिमारियों   लिए दवाई का काम करती हैं।  जंगली गेंहू की लकड़ी के चूल्हे  पर बनी रोटी कैंसर की बीमारी को भी ठीक कर  देती है। यही कारण  है की यह गेंहू बहुत ऊँची कीमत में माँगा जा रहा है और इसने रोजगार के नए  दरवाजे खोल दिए हैं।





Tuesday, January 9, 2018

कर्ज के चक्रव्यूह में फंसे किसान




जंगली खेती ने खोले द्वार 

हरित क्रांति का विकल्प 
ह सही है की हरित क्रांति के आने के बाद किसानो में एक आशा की किरण का जन्म हुआ था किन्तु गहरी जुताई ,मशीनों और रसायनों के भारी  भरकम उपयोग के कारण इसका असर हमारे पर्यावरण पर बहुत अधिक पड़ा है जिसके कारण  खेत अब मरुस्थल में तब्दील हो गए हैंऔर किसान कर्जों में फंस गए हैं।

सरकार ने इन किसानो की आमदनी बढ़ाने के लिए तीन फसली कार्यक्रम बनाया है जिसके कारण  कर्ज अब तीन गुना रफ्तार से बढ़ने लगा है। एक फसल का कर्ज चुकता नहीं  है की दूसरी और तीसरी फसल का कर्ज लद  जाता है। यह एक चक्रव्यूह है।  बेचारा किसान एक कोल्हू के बैल  की तरह कर्ज के चक्रव्यूह से बाहर  निकलने के लिए तड़फ रहा है किन्तु घूम घूम कर वह अपने को जहां का तहाँ खड़ा पाता  है।

सुबबूल के पेड़ों के साथ गेंहू की बंपर फसल 
किंतु अफ़सोस  की बात है की  सरकार  और कृषि योजनाकारों के पास  इस समस्या से निपटने का कोई भी उपाय नहीं है। सरकार अपनी तरफ से भले बिना ब्याज का कर्ज ,अनुदान और मुआवजा दे रही है किन्तु इस समस्या का कोई अंत नजर नहीं आ रहा है


अनेक कमीशन बने किन्तु सब बेकार ही सिद्ध हुए हैं ,अनेक किसान आंदोलन हो रहे हैं पर कोई उपाय निकलता नजर नहीं आ रहा है। एक कर्ज माफ़ी ही उपाय बचा है किन्तुउसके बाद भी किसान कर्ज मुक्त नहीं हो पा रहे हैं। सरकारें भी अब इस चक्रव्यूह में फंस रही हैं। बेरोजगारी और मंदीबाड़ा बढ़ता जा रहा है।


असल में समस्या के पीछे रोटी  का सवाल है रोटी सब को चाहिए और रोटी हमारे पर्यावरण की समृद्धि के बिना अब पैदा करना कठिन हो गया है। हरित क्रांति का आधार भारी  सिंचाई  है किन्तु हरियाली की कमी के कारण  हमारे जल के स्रोत भी सूखने लगे हैं। इसलिए यह समस्या अब विकराल रूप  धारण करने लगी है। किसानो के सामने आगे खाई है तो पीछे समुन्द्र है।


असल में हमे रोटी के लिए यूरिया की जरूरत है जो जमीन में अपने आप द्विदल  पौधों से मिलती है किन्तु जुताई करने से यह गैस बन कर उड़ जाती  है। हम जितना जुताई करते हैं उतनी यूरिया की मांग बढ़ती जाती है जिसकी आपूर्ति पेट्रोल से बनी गैरकुदरती यूरिया से की जाती है। जिसकी भी एक सीमा है दूसरा खेत जो एक जीवित अंश है पेट्रोल की यूरिया को पसंद नहीं है इसलिए खेत इस यूरिया की उलटी कर देते हैं जिस से खेत के पेट का सब खाना बहार निकल जाता है। खेत भूखे के भूखे रहते हैं। भूखे  खेतों से भूखी  फसले पैदा हो रही हैं जो अनेक प्रकार की बीमारियां पैदा कर रही हैं जिनमे  कैंसर प्रमुख है।

इसलिए हमे अब एक ऐसी खेती करने की जरूरत है जो हमारी इन तमाम खेती किसानी से जुडी समस्याओं का अंत कर  दे। हम पिछले अनेक सालो से अपने पारिवारिक खेतों पर हरित क्रांति के विकल्प की खोज में लगे हैं। जैसा की विदित है हरित क्रांति गेंहू और चावल पर आधारित है और ये अनाज की फसलें  यूरिया पर आधारित हैं। यूरिया नहीं तो ये फसले नहीं। हमने पाया है की द्विदल पौधे या पेड़ अपनी छाया के छेत्र में लगातार कुदरती यूरिया बनाने का का काम करते हैं। जुताई नहीं करने से ये यूरिया गैस बन कर उड़ता नहीं है।

अधिकतर यह यूरिया खेतों में अपने आप पैदा होने वाली वनस्पतियों से मिलता है किन्तु जुताई करने से और इन वनस्पतियों को मार  देने से हमे पेट्रोल से बनी यूरिया की जरूरत होती है। इस से किसान के ऊपर जुताई ,यूरिया ,निंदाई ,सिंचाई ,कीट और नींदा मार  उपायों का बहुत अधिक खर्च बढ़ते क्रम में बढ़ रहा है जिसकी आपूर्ति के लिए उसे कर्ज लेना पड़  रहा है। जिसे  चुकाने में अब असमर्थ हो रहा है।

हमने यह पाया की सुबबूल के पेड़ जो द्विदल  के रहते है जबरदस्त खेत में कुदरती यूरिया प्रदान करते हैं जुताई नहीं करने से इनकी छाया का असर नहीं होता बल्कि फायदा होता है जिसमे गेंहू और चावल का उत्पादन पेट्रोल वाली यूरिया से अधिक मिलता है और उत्पादकता /गुणवत्ता भी बहुत अधिक रहती है। इसलिए हम बिना जुताई करे सीधे बीजों को फेंक कर सुबबूल  के पेड़ों के नीचे गेंहू और चावल पैदा कर  रहे हैं। इसमें एक ओर जहां पेट्रोल की जरूरत नहीं है वही मानवीय श्रम की भी बचत है सुबबूल  के कारण जलप्रबंधन और बिमारियों का नियंत्रण भी अपने आप हो जाता है।

इसलिए फसलों के उत्पादन के लिए  किसी भी प्रकार के कर्ज ,अनुदान और मुआवजे की जरूरत नहीं रहती है। अनाजों की कीमत भी जंगली होने के कारण  बहुत ऊँची कीमत में माँगा जाता है किसी भी सरकारी सहायता की जरूरत नहीं है। जंगली खेती हरित क्रांति का विकल्प बन गयी है। इसका उपयोग कर किसान आसानी से कर्ज मुक्त हो कर आत्मनिर्भर होने  लगे है।





Monday, January 8, 2018

जलवायु परिवर्तन और जंगली खेती

जलवायु परिवर्तन और जंगली खेती 


मित्रो आज  केवल हमारे देश में ही नहीं वरन पूरी दुनिया में  मौसम में बड़ी तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। एक ओर  जहां धरती गरम हो रही है वहीँ ठण्ड भी बहुत बढ़ रही है और बरसात में भी अनेक परिवर्तन देखे जा रहे हैं। बाढ़  और सूखा दोनों मुसीबत बने हुए हैं। इसी प्रकार समुद्री ज्वारभाटों  की संख्या भी बढ़ती जा रही है। भू स्खलन और भूकम्पों में भी बढ़ोतरी हुई है।


जैसा कि  हम सभी जानते हैं की यह समस्या धरती पर निरन्तर घट रही हरियाली के कारण  है। हरियाली दूषित हवा को सोखकर उसे जैविक खाद में बदलती है जिस से हरयाली के साथ साथ अन्य जैव विवधताओं का पालन पोषण होता है।

इसलिए यह जरुरी हो गया है की हम देखें की आखिर हरियाली का तेजी से क्यों हनन हो रहा है तब हम पाएंगे की यह हनन सर्वाधिक हमारी रोटी के कारण  हो रहा है। समान्यत: रोटी के लिए हरियाली को नस्ट किया जाता है। यह माना  जाता है की हरियाली चाहे वह  पेड़ों ,झाड़ियों  या खरपतवारों के रूप में रहती है वह हमारी फसलों का खाना खा लेती है.दूसरा किसानो को इस बात का डर रहता है की पेड़ों की छाया के कारण फसले ठीक नहीं होती हैं। इसलिए खरपतवारों ,झाड़ियों और पेड़ों को लगातार काटा जा रहा है।

हम पिछले 50 सालो से अपने पारिवारिक खेतों में स्थाई टिकाऊ खेती के लिए प्रयास रत हैं। शुरू में हमने 5  साल परम्परागत देशी खेती किसानी का अभ्यास किया उसके बाद करीब 15  साल हरित क्रांति में गवाएं इसके बाद के 30 सालों से हम अब बिना जुताई की क़ुदरती खेती जिसे जंगली खेती भी कहते हैं का अभ्यास  कर रहे हैं। इस खेती में हम खरपतवारों और पेड़ों को बचाते  हुए खेती करते हैं।

इसमें जुताई ,खाद और दवाइयों की जरूरत नहीं रहती है और फसले इनके साथ अच्छी पनपती हैं। हमने  पाया है की जुताई नहीं करने से एक और जहां हमारे  खेत साल भर हरियाली से भरे रहते हैं वहीं हमारे देशी उथले कुए भी साल भर भरे रहते हैं। हरियाली एक और जहां बरसात को आकर्षित करती है वहीं वह पानी के अवशोषण में भी सहायता करती है। फसलों में कुदरती संतुलन के कारण बीमारियां नहीं लगती है। जुताई नहीं करने के कारण  खेत मे नत्रजन की कमी नहीं होती है। दलहन जाती के वृक्ष और सहयोगी  फसलों के  कारण फसलों को लगातार नत्रजन और तमाम जैविक खाद बढ़ते क्रम में मिलती है जिस से उत्पादन और उत्पादकता और गुणवत्ता भी बढ़ते  क्रम में रहती है।

इसलिए हमारा मानना है की यदि हमे  जलवायु परिवर्तन की समस्या से निजात पाना है और पर्यावरण प्रदुषण के संकट से उबरना है तो हमे हर हाल में बिना जुताई की जंगली खेती को अपनाना होगा इसमें कोई विशेष तकनीकी ज्ञान और पैसे की जरूरत नहीं है जरूरत है तो केवल जाग्रति की है।
धन्यवाद
 राजू टाइटस (9179738049)